Bigg Boss 16 First Eviction: सलमान खान के शो में हुआ पहला एविक्शन, बिग बॉस के घर से बाहर हुईं टीवी के ये बहू !

[ad_1]

Bigg Boss 16 First Eviction: सलमान खान के शो में हुआ पहला एविक्शन, बिग बॉस के घर से बाहर हुईं टीवी के ये बहू !

सलमान खान के शो में हुआ पहला एविक्शन

नई दिल्ली:

सलमान खान का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 का पहला एविक्शन हो गया है. शो के पहले एविक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया है. सलमान खान का शो बिग बॉस 16 इस महीने 1 तारीख से शुरू हुआ है. पिछले हफ्ते सलमान खान ने पहले वीकेंड का वार रखा था, जिसमें शो से किसी भी कंटेस्टेंट्स को नहीं निकाला गया था, लेकिन दूसरे हफ्ते बिग बॉस 16 के घर से एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है. यह कंटेस्टेंट टीवी अभिनेत्री श्रीजिता डे हैं. 

यह भी पढ़ें

जी हां, सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा है कि सलमान खान के शो में श्रीजिता डे का सफर खत्म हो गया है. बिग बॉस की हर हलचल की खबर देने वाले _big_boss_16_updates नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने बताया है कि टीवी की बहू यानी अभिनेत्री श्रीजिता डे बिग बॉस 16 के घर से बाहर हो गई हैं. शो के अंदर श्रीजिता डे को पिछले हफ्ते कई मुद्दे पर अपना पक्ष रखते और अन्य कंटेस्टेंट्स से झगड़ते हुए देखा गया था. गेम में भी वह अपनी भूमिका अदा कर रही हैं. 

हालांकि वह दर्शकों के दिलों उम्मीद से कम जीत पाईं. आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रीजिता डे, एमसी स्टेन, शालीन भनोट, टीना दत्ता और गोरी नागोरी नॉमिनेट हुई थीं. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि कम वोट के चलते हरियाणा की डांसर गोरी नागोरी बिग बॉस 16 के घर से बाहर हो सकती हैं. लेकिन ऐसे नहीं हुआ. कम वोट के चलते श्रीजिता डे के घर में सफर खत्म हो गया है और वह सलमान खान के शो से बाहर हो गई हैं. 

Bollywood Gold: Pakeezah के गाने में कौन थी वो Actress जो बनी Meena Kumari?



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *