Bihar: इंतजार कीजिए जो भी निर्णय होगा बता दिया जाएगा, झंडात्तोलन करने पहुंचे JDU मंत्री विजेंद्र प्रसाद बोले

[ad_1]

Bihar JDU minister Vijendra Prasad says Wait whatever decision will be taken you will be informed

JDU मंत्री विजेंद्र प्रसाद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



हाजीपुर पहुंचे जेडीयू मंत्री विजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इंतजार कीजिए, जो भी निर्णय होगा बता दिया जाएगा। दरअसल, जिला मुख्यालय स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम में 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। इस दौरान पूरा शहर देश भक्ति के रंग में डूबा हुआ है तो अक्षयवट राय स्टेडियम समेत जिले के अलग-अलग सभी सरकारी और निजी दफ्तरों के साथ सभी स्कूलों में आन-बान और शान के साथ शुक्रवार को तिरंगा फहराया गया है। जिले के प्रमुख स्थलों के अलावा चयनित विभिन्न दलित टोले में भी राजकीय स्तर पर ध्वजारोहण किया गया है।

जिला मुख्यालय में झंडोतोलन को लेकर वैशाली जिला प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। अक्षयवट राय स्टेडियम में जिला प्रभारी मंत्री सह ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग विजेंद्र प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया है। मुख्य समारोह स्थल पर राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों को अवगत कराया है।

हाजीपुर, महुआ, महनार तीनों अनुमंडल मुख्यालय थाना अंचल प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न सरकारी दफ्तरों में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान वैशाली के डीएम यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक रवि रंजन, हाजीपुर एसडीओ अरुण कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र प्रसाद सिंह, महुआ RJD विधायक मुकेश रौशन समेत कई राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल थे।

इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकी प्रस्तुत की गई. जिसमें जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा वैशाली, जिला आपदा प्रबंधन, पीएचईडी द्वारा जल नल योजना के बारे में जानकारी दी गई। जीविका स्वास्थ सहायता, कृषि विभाग हाजीपुर, स्वास्थ विभाग पंचायती राज विभाग द्वारा जल जीवन हरियाली योजना, बिहार सरकार उद्योग विभाग, मध्य निषेध वैशाली द्वारा नुक्कड़ नाटक कर शराबबंदी कानून में शराब पीने वालों की पकड़े जाने पर दिखाए गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *