Bihar : कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन स्टाफ का अपहरण; दो को छोड़ा, एक के लिए नक्सलियों ने की इतने रकम की डिमांड

[ad_1]

Bihar News: Three staff of construction company kidnapped in Gaya, Naxalites demand Rs 30 lakh

नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


गया में कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन स्टाफ का अपहरण हुआ है। चौकानें वाली बात यह है कि इनमें से दो स्टाफ को छोड़ दिया गया है। एक स्टाफ को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपये की डिमांड की है। नक्सलियों ने रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। गया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

घटना बांकेबाजार थाना के लुटुआ गांव की है। यहां दो करोड़ की लागत से एक पुल बन रहा है। इसी पुल का निर्माण जो कंस्ट्रक्शन कंपनी करवा रही है। उसके तीन स्टाफ को रविवार रात अगवा कर लिया गया। इनमें से दो को नक्सलियों के कुछ घंटे बाद छोड़ दिया। अब एक स्टाफ को छोड़ने के लिए 30 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *