Bihar : कटिहार गोलीकांड पर सियासी घमासान, भाजपा बोली- जांच ने नाम पर लीपापोती, राजद ने कहा- भाजपा की साजिश

[ad_1]

Bihar News : Political tussle over Katihar firing; BJP targets JDU, RJD, Nitish Kumar, Sushil Modi

कटिहार गोलीकांड की जांच करने पहुंचे वरीय अधिकारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कटिहार में बिहार पुलिस की फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद सियासी घमासान जारी है। एक ओर भाजपा लगातार महागठबंधन सरकार पर हमला बोल रही है। वहीं दूसरी ओर राजद इसे भाजपा की साजिश बता रही है और जदयू, भाजपा नेताओं को होमवर्क करने की सलाह दे रही है। आइए जानते हैं कि इस मामले में किस दल के नेता ने क्या-क्या कहा…

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि कटिहार गोलीकांड मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। आखिर ऐसा क्या हुआ जो प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस को गोलियां बरसानी पड़ी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जांच के नाम पर लीपापोती करती है। सरकार अधिकारी को बचाने के लिए दिखावा करती है। मामले की न्यायिक जांच करने के जगह महागठबंधन के नेता भाजपा पर आरोप लगा झूठा प्रचार कर रहे हैं। 

राजद का पलटवार- भाजपा नेताओं ने भीड़ को उकसाया

वहीं राजद नेता भाई बीरेन्द्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं ने भीड़ जुटाकर उनको उकसाया गया है। भाजपा के बड़े नेताओं की प्लानिंग थी। भाजपा नेताओं ने लोगों को आक्रोशित कर पत्थरबाजी करवाया था। बिहार सरकार कटिहार गोलीकांड मामले की जांच करवा रही है।  वहीं जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जदयू सत्तारुद्ध दल के नेताओं को सलाह देती है कि वह बयानबाजी से पहले होमवर्क जरूर कर लें। लो वोल्टेज के कारण लोगों को समस्या हुई थी। 25 जुलाई को बिजली नहीं रहने का आरोप गलत है। उस दिन महज डेढ़ घंटे से भी कम बिजली कटौती हुई।

सुशील मोदी बोले- बिजली नहीं मिलने से जनता आक्रोशित हो गई

इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पूरे बिहार में इस समय लोगों को 3-4 घंटे बिजली भी नहीं मिल रही…ऐसे में जनता आक्रोश में एकत्रित हो गई, पुलिस ने उनपर फायरिंग कर दी जिसमें 2 लोग मारे गए। इन लोगों के परिवारों को मुआवज़ा मिलना चाहिए और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *