[ad_1]

जश्न मनाते हुए नाई महासंघ के सदस्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में नाई महासंघ ने जश्न मनाया। इस दौरान मिठाई बांटी गई और गुलाल से होली खेली। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। महासंघ ने कहा कि कई वर्षों की तपस्या अब पूरी हुई। राम मंदिर के बाद मोदी सरकार ने बड़ा काम किया।
बिहार के समाजवादी नेता और सूबे के दूसरे सीएम जन नायक कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार की ओर से भारत रत्न (मरणोपरांत) की घोषणा के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर में नाई महासंघ जश्न मनाने सड़क पर उतरा पड़ा। महासंघ ने पीएम मोदी को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। उसके बाद सड़क पर कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर को लेकर जश्न मनाया। इसके साथ ही शहर के सरैयागंज टावर के पास नाई महासंघ के सदस्यों ने होली और दीवाली एक साथ मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान नाई महासंघ ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर को यह सम्मान देने की घोषणा करने के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।
नाई महासंघ में सचिव शिवनाथ ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। वहीं, जिला नाई महासंघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने कहा कि लंबे अरसे से जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की जो मांग की जा रही थी, उसको अब भारत सरकार ने पूरा कर दिया है। देश का पूरा नाई समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद देता है।
[ad_2]
Source link