Bihar : कल नीलेश मुखिया ने क्या शेयर किया, पिछले महीने क्यों थे चर्चा में; आज मौत से जंग लड़ रहे

[ad_1]

Bihar News: Nilesh Mukhiya shared a picture on social media, criminals shot him; ward councilor husband

अपने बच्चे के साथ नीलेश मुखिया ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नीलेश मुखिया आज फिर से चर्चा में हैं। इस बार उनके चर्चा का कारण उनपर हुआ जानलेवा हमला है। P&M मॉल के पास उनका ऑफिस है। वह सोमवार सुबह ऑफिस के पास ही कार से उतरे थे। अचानक बाइक सवार दो अपराधी आए। एक बाइक पर बैठा रह गया, दूसरे ने बैक टू बैक चार गोली नीलेश मुखिया को दाग दी। उनके फेस, छाती और हाथ में गोली लगी। फिलहाल रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है। इधर, हॉस्पिटल से लेकर उनके घर तक लोगों की भीड़ लग गई।

विधि व्यवस्था को देखते हुए दीघा और पाटलीपुत्रा थाने की पुलिस तैनात है। हॉस्पिटल में भी दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इधर, घटना से ठीक एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को नीलेश मुखिया ने अपने बच्चे के साथ तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने बच्चे का बर्थ डे सेलिब्रेट किया था। इसमें कई VIP लोग में शामिल हुए थे। तब किसी ने नहीं सोचा होगा कि अगले ही दिन नीलेश मुखिया मौत से इस तरह जंग लड़ रहे होंगे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *