Bihar: कासमा में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार; नक्सलियों को भेजे जाते थे हथियार

[ad_1]

Illegal mini gun factory busted in Kasma in Aurangabad, operator arrested; Weapons were sent to Naxalites

अवैध मिनी गन फैक्ट्री से बरामद हथियार और उपकरण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड में कासमा थाना क्षेत्र के चेव गांव में पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। औरंगाबाद पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अवैध गन फैक्ट्री के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित-अर्द्ध निर्मित अवैध हथियार और हथियार निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कल-पुर्जें भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक यहां से निर्मित अवैध हथियारों की आपूर्ति नक्सलियों को की जाती थी।

घर के अंदर ही चल रही थी गन फैक्ट्री

पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि कासमा थानाध्यक्ष मुनेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि चेव गांव में लक्ष्मण दास के बेटे प्रभु दास द्वारा अपने घर में ही अवैध तरीके से मिनी गन फैक्ट्री चलाई जा रही है। वहां भारी मात्रा में अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई कर प्रभु दास के घर पर छापा मारा। घर के कोने-कोने की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गन फैक्ट्री संचालक पुलिस मौके से फरार पाया गया। माना जा रहा है कि उसे छापेमारी की पहले से ही भनक लग गई थी। इसी कारण वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया। इसके बावजूद पुलिस ने छापेमारी कर दूसरी जगह से गन फैक्ट्री संचालक प्रभु दास को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और हथियार बनाने से संबंधित उपकरण बरामद किया गया है। मामले में कासमा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार गन फैक्ट्री संचालक से अवैध हथियारों के निर्माण का उद्देश्य और उसकी सप्लाई के ठिकानों के बारे में गहराई से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि फैक्ट्री संचालक निर्मित हथियारों की आपूर्ति नक्सलियों और अपराधियों को करता रहा होगा।

ये हथियार हुए बरामद

एसपी ने बताया कि अवैध मिनी गन फैक्ट्री से दो देसी कट्टे, दो अर्द्ध निर्मित देशी कट्टे, एक दोनाली बंदूक, दो देसी मस्कट, 16 जिंदा मस्कट कारतूस, नौ एमएम का चार जिंदा कारतूस, देसी कट्टे की एक जिंदा गोली, एक ब्लोवर, दो अर्द्ध निर्मित बैरल, एक आरी, एक हेक्सा ब्लेड, एक हेक्सा फ्रेम, एक छेनी, एक विंडोलिया, 13 लोहे के स्प्रिंग, एक मिनी ड्रिल मशीन, 10 ग्राइंडर ब्लेड, एक डाई मशीन, एक सड़सी, तीन हथौड़ी, दो स्टील के पाइप, दो लोहे के पाइप, दो रेती, एक धार लगाने वाला पत्थर और एक ग्राइंडर मशीन बरामद की गई है।

 

गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

एसपी ने बताया कि अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में कासमा थानाध्यक्ष मुनेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सूरज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अमोद कुमार, सिपाही अनी राम, उदय कुमार, महिला सिपाही बबिता कुमारी, सिपाही विंध्याचल प्रसाद, संजय कुमार यादव, निलेश चंद्रवंशी और चौकीदार शंभू पासवान शामिल रहे। पुलिस कप्तान ने कहा कि मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *