Bihar: कॉलेज से 17 साल की छात्रा अगवा, पांच दिन में पुलिस नहीं खोज सकी; लव-जिहाद का केस देख भाजपा सड़क पर

[ad_1]

Bihar Crime: 17 year old girl student kidnapped from college in Madhepura, BJP calls it a case of love jihad

पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता नीरज बबलू
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के मठाही ओपी शिविर क्षेत्र के भान टेकठी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों एक नाबालिग छात्रा का एक युवक द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर लिया गया। इसके बाद अपहृता युवती के परिजनों ने सदर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को लव जिहाद करार दिया है। इसे लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू ने जिला प्रशासन और सरकार को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर दो दिनों के अंदर अपहृता की बरामदगी नहीं हुई तो सड़क पर चक्का जाम होगा।

जानकारी के मुताबिक, भान टेकठी वार्ड संख्या एक निवासी दिवंगत राजकिशोर साह की पत्नी सीमा देवी ने मधेपुरा सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक, सीमा देवी की 17 वर्षीय बेटी बीते 20 दिसंबर 2023 को कॉलेज गई थी। उसी दिन शाम चार बजे से वह गुमशुदा है। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि उनकी लड़की को मुरलीगंज निवासी मो. कलाम के बेटे मो. साहिल द्वारा अगवा कर लिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी लड़के का ननिहाल पीड़ित परिवार के घर के बगल में ही है। थाने में दिए गए आवेदन में सीमा ने बताया कि उनकी लड़की के अपहरण में मो. अफरोज और मो. फिरोज के पूरे परिवार का हाथ है।

 

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू आज भान टेकठी पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह लव जिहाद का मामला है। अगर दो दिन के भीतर प्रशासन अपहृत लड़की को बरामद नहीं करता है तो ग्रामीणों के सहयोग से हम सड़क जाम करने को बाध्य होंगे। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ ईंट से ईंट बजा देंगे।

वहीं, इस मामले को लेकर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस कार्य कर रही है। आज देर रात तक अपहृत युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *