[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र से कुछ लोगों द्वारा एक युवक को बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव स्थित गैस गोदाम के पास की है। जहां कुछ लोगों ने एक युवक को बाइक से उतारकर लाठी और सरिया से बेरहमी से पीटा। इतनी पिटाई की गई की वह युवक बेहोश हो गया। उसके बाद हमलावर उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। युवक की हालत गंभीर बताई गई है। युवक को बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो भी वायरल किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, जख्मी युवक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के ही महम्मदपुर गांव निवासी सोगारथ दास के बेटे लाल बाबू दास के रूप में की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद बाजपट्टी थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में इलाजरत युवक से मुलाकात की। वहीं, उसके परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की।

वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब
घायल युवक की मां सुनैना देवी के बयान के आधार पर बाजपट्टी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित युवक की मां ने बताया कि बीते दिन दोपहर में बाइक से जा रहे उनके बेटे को गोदाम के पास रोक कर उससे बेरहमी से मारपीट की गई। सड़क पर पटककर उसे लाठी और सरिया से बेहोश होने तक पीटा गया, जिससे उसका बेटा लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।
घायल लाल बाबू दास ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पहले सभी ने मिलकर खूब पीटा और बाद में थूक भी चटवाया। फिर जब बेहोश हो गया तो उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। तब स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
[ad_2]
Source link