Bihar: छोटे भाई ने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई की ली जान; भतीजे को भी पीट कर किया जख्मी

[ad_1]

Younger brother killed elder brother along with his son in Khagaria; Nephew was also injured by beating

अस्पताल में भर्ती घायल युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के खगड़िया में दो भाइयों के बीच कहासुनी हुई। फिर विवाद इस कदर बढ़ गया कि छोटे भाई ने बेटे के साथ मिलकर अपने बड़े भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस विवाद में अपने पिता की मदद करने गए बेटे की भी पिटाई कर दी गई। उसका इलाज अभी सदर अस्पताल खगड़िया में चल रहा है। घटना मंगलवार रात खगड़िया के मोरकही थाना क्षेत्र के रसोंक घरारी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, रसोंक घरारी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में तू-तू मैं-मैं हुई। फिर छोटे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलाकर  लाठी-डंडे से अपने बड़े भाई और भतीजे पर धावा बोल दिया। इस विवाद में बड़ा भाई और उसका बेटा बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों को खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान बड़े भाई की मृत्यु हो गई। जबकि मृतक के बेटे का इलाज जारी है।

मृतक की पहचान मोरकही थाना क्षेत्र के रसोंक घरारी गांव निवासी राजकुमार सिंह (60) के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान राजकुमार सिंह के बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी छोटे भाई की पहचान सीताराम सिंह और उसके बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी सीताराम सिंह फरार बताया जा रहा है।

मोरकही थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *