[ad_1]

जदयू विधायक गोपाल मंडल।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज एक बार फिर अपने ही सरकार के तंत्र पर सवाल उठा दिया। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि आप नवगछिया के एसपी को तत्काल हटायें वरना मैं पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा। वह इतने पर ही नहीं रुके बल्कि नवगछिया एसपी को गाली का शब्द प्रयोग करते हुए कई आपत्तिजनक बातें भी कही। फिर उन्होंने कहा कि नवगछिया के एसपी से लेकर डीजीपी तक भ्रष्ट हैं।
एसपी पर लगाये गंभीर आरोप
जदयू विधायक गोपाल मंडल ने नवगछिया एसपी पूरण झा पर कई गंभीर आरोप लगाए। गोपाल मंडल ने नवगछिया एसपी पर न सिर्फ शराब पीने का आरोप लगाया बल्कि कई ऐसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए हैं जिन्हें अमर उजाला लिख नहीं सकता है। गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह अगर नवगछिया एसपी पुरण झा को तत्काल यहां से नहीं हटाया तो वह अपने पद से और राजनीतिक दल दोनों से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी इस एसपी को यहां से भगाइए नहीं तो मेरा रिजाइन लीजिए।
एसपी से लेकर डीजीपी तक सभी भ्रष्टाचार में हैं लिप्त
गोपाल मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला के गुम होने के बाद परिजन रंगडा थाना में आवेदन देने के लिए पहुंचे, लेकिन दरोगा ने आवेदन नहीं लिया। अगर थानाध्यक्ष आवेदन ले लेता तो ऐसा नहीं होता। इतना ही नहीं पुलिस आवेदक के घर पर एक बार भी पूछताछ करने नहीं गई। उन्होंने कहा कि चाहे हमारी सरकार हो या हमारे सरकार का पुलिस तंत्र, सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने थाना के दरोगा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनको बात करने की तमीज नहीं है। गोपाल मंडल ने कहा कि हमारा डीजीपी भट्ठी फेल है। उन्होंने कहा कि भट्ठी को इसलिए लाया गया था ताकि वह पुलिस पर नकेल कस सकें। उन्होंने कहा कि सारा का सारा दोष उस डीजीपी का है जो बिहार के पुलिस को कण्ट्रोल नहीं करता है। गोपाल मंडल ने कहा कि पुलिस तंत्र के साथ साथ डीजीपी पूरी तरह फेल हैं।
बिना रुपया लिए पुलिस नहीं लेती है आवेदन
गोपाल मंडल ने बताया कि नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री बने तब सात साल तक सरकार अच्छा से चली, इसके बाद स्थिति हो गई कि थाना में बिना रुपया लिए एफआईआर करता ही नहीं है। अगर पीड़ित परिवार दरोगा या जामेदार को पांच हजार रूपया दे दिया होता तो पुलिस एफआईआर ले ली होती। विधायक गोपाल मंडल ने बिहार के डीजीपीआर एस भट्ठी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि एसपी से लेकर डीजीपी तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
लालू के समय नहीं होता था ऐसा
गोपाल मंडल ने इस्तीफा देने के साथ साथ लालू राबड़ी काल का गुणगान भी किया। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के समय पटना या और कहीं सामूहिक बलात्कार होता होगा लेकिन भागलपुर में ऐसा नहीं होता था, लेकिन अब ऐसा हो रहा है।
मुख्यमंत्री से मांगा था बैकवर्ड एसपी
गोपाल मंडल ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और श्रवण कुमार को कहा था कि एसपी पूरण झा को मेरे क्षेत्र में मत भेजिए,यह वहां तहसीलदारी करता था। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा में जो भी एसपी जाता है उसका उद्देश्य मात्र रुपया कमाना होता है। इनको भी पैसे की भूख है। होटल-होटल घूमना, सारे ईंट वाले को तंग करना इनका काम है। वह आने वाले समय में ट्रक पासिंग का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी न किसी तरह मेरी सूचना मुख्यमंत्री तक नहीं पहुँच पाती है। वहां निचले स्तर के नेता मुख्यमंत्री को बरगला देते हैं। ट्रांसफर करने वाला आईएएस आईपीएस रुपया लेकर ट्रांसफर करता है। मैं बैकवर्ड एसपी माँगा हूँ इसलिए पूरण झा को मेरे क्षेत्र में मत भेजिए, बल्कि कोई बैकवर्ड एसपी दीजिये लेकिन मेरी बात को नहीं सुना गया।
[ad_2]
Source link