Bihar : जाको राखे साइयां… एक युवक के उपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, ऐसे बच गई जिंदगी

[ad_1]

Bihar : The entire train passed over a young man in Bagaha, do not cross the railway tracks like this

दाएं ट्रेन के नीचे युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ ये कहावत उस समय यथार्थ होते दिखी जब बगहा में प्लेटफॉर्म पर चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में युवक गिर गया। गिरते ही वह प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच पड़ गया। ऐसे में उस युवक ने तुरंत अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए जमीन पर चिपक कर लेट गया। चूँकि वह कद और शरीर से थोड़ा दुबला पतला था, ऐसे में पूरी ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। इस दौरान युवक को थोड़ी बहुत चोट लगी है लेकिन पूर्ण रूपेण उनकी जान बच गई।

ऐसे हुई घटना 

घायल प्रतीक ने बताया कि वह सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। बगहा स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही वह वहां उतरकर कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट खरीदने लगा। इसी क्रम में ट्रेन खुल गई। अब ट्रेन में फिर से सवार होने के लिए वह तेजी से दौड़ा और चढने की कोशिश करने लगा। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म  पर उसका पैर फिसल गया जिस वजह से वह ट्रेन के अंदर गिर पड़ा। प्लेटफॉर्म पर मौजूद जवानों ने यह घटना देख उधर दौड़ पड़े। प्रतीक रेलवे पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच वाले जगह में जमीन से चिपककर लेट गया। इधर जवान और वहां मौजूद अन्य लोग लगातार यह आवाज लगाते रहे कि सिर मत उठाओ सोये रहो सोये रहो। प्रतीक ने हिम्मत से सुझबुझ का परिचय देते हुए उसी तरह जमीन से चिपककर कुछ देर तक यूं ही लेटा रहा। धीरे-धीरे पूरी ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई।

देखकर सभी दंग रह गए 

ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने युवक को देखा तो सभी दंग रह गए। प्रतीक को थोड़ी बहुत चोट लगी थी। आननफानन में रेलवे पुलिस ने प्रतीक को अस्पताल पहुंचाया और उसका इलाज करवाया और फिर घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रतीक का मौसेरा भाई अस्पताल पहुंचा और उसे अपने साथ घर ले गया। प्रतीक ने आरपीएफ जवानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज उनकी वजह से मेरी जान बच गई। घटना के संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि जवान सब ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक के ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद जवान उस युवक को तब तक निर्देशित करती रही जबतक पूरी ट्रेन गुजर नहीं गई। ट्रेन के गुजर जाने के बाद युवक का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *