Bihar: ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, छठ बाद लड़की की होने वाली थी शादी

[ad_1]

bihar samstipur couple suicide by jumping in front of train

जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। शुक्रवार सुबह प्रेमी युगल के क्षतविक्षत शव लोगों ने देखे तो हतप्रभ रह गए। प्रेमी युगल जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के कपरपट्टी गांव के रहने वाले बताए गए हैं। बताया जाता है कि लड़की की शादी छठ के बाद होनी थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से प्रेमी युगल ने जान दी है।

बचपन से करते थे प्यार

प्रेमी युगल ने रामभद्रपुर हायाघाट स्टेशन के बीच कुसैया रेलवे गुमटी के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक लड़की गांव के ही बटून राय की पुत्री भोली कुमारी (18 वर्ष) थी। वहीं लड़का इसी गांव के निवासी पवन राय का बेटा मनीष कुमार (20 वर्ष) बताया गया है। हालांकि परिवार के लोग इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों में बचपन से ही प्यार था। इस बीच लड़की की शादी उसके परिवार वालों ने दरभंगा में तय कर दी थी। छठ बाद तिलक समारोह का आयोजन था। लोगों का कहना है की लड़की इस शादी को लेकर तैयार नहीं थी। परिवार के लोग गांव में ही शादी को लेकर राजी नहीं थे। जिस कारण दोनों ने अपने जीवन लीला ही समाप्त करने का फैसला लिया।

रात से ही दोनों लापता हो गए थे

परिवार के लोगों ने बताया कि लड़का और लड़की रात करीब 10:00 बजे से अचानक घर से लापता हो गये। परिवार के लोग दोनों की खोजबीन कर ही रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका सुबह लोगों को जानकारी मिली कि धनहर रेलवे गुमटी के पास लड़का और लड़की का शव पड़ा हुआ है । परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वह उन्हीं के बेटे और बेटी का शव है। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच हाहाकार मच गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची वारिसनगर थाने की पुलिस ने प्रेमी युगल का शव जब्त  कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना को लेकर अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *