Bihar: तेजस्वी यादव ने थावे मंदिर में की पूजा, कहा- सरकार विकास कार्य में जुटी, हथुआ में बनेगा मेडिकल कॉलेज

[ad_1]

Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav worshiped at Thawe temple Says Government is engaged in development work

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गोपालगंज के थावे होमगार्ड मैदान में गुरुवार को सूबे के उप मुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव ने मंच से जनसभा को संबोधित किया। सभा में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान मंच पर तेजस्वी यादव को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने पुष्प गुच्छ, मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सदर एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रेयाजुल हक राजू, बैकुंठपुर विधायक प्रेम शंकर यादव, हथुआ विधायक राजेश कुशवाहा व पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह आदि को पौधा, मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

डिप्टी सीएम यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी महागठबंधन की सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में जुटी हुई है। अभी तक चार लाख युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया चल रहा है। डिप्टी सीएम ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह जुमले व दंगाई की पार्टी है। सिर्फ वादा करती है, बीजेपी जनता का काम नहीं करती है। सिर्फ धर्म की राजनीति करती है। हमारी सरकार पढ़ाई, दवाई और सुनवाई का कार्य करती है।

साथ ही उन्होंने गोपालगंज में विद्युत शवदाह गृह बनाने की बात कही। इसके साथ ही सौ बेड वाला वृद्ध आश्रम भी बनाया जाएगा। मीरगंज भोरे पथ को तीस करोड़ की लागत से डबल लेन बनाने का बात कही। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी जुमला पार्टी नहीं है। भाजपा जुमला पार्टी है। जिले से कई मंत्री हुए, लेकिन किसी ने विकास नहीं किया। हमारा गृह जिला गोपालगंज है। महागठबंधन पार्टी सभी धर्मों के लोगों को एक साथ लेकर चलती है। बरौली और मीरगंज नगर पंचायत को नगर परिषद में बदला जाएगा। हमारी सरकार दस लाख सरकारी नौकरी देने की वादा की थी। हमारी सरकार द्वारा एक वर्ष में चार लाख युवाओं की नौकरी देने की बहाली निकाली गई है। जबिक दो वर्ष में भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। बिहार के युवाओं को हम लोग कलम देना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं कि युवाओं के हाथ में तलवार देखना चाहते हैं।

हथुआ में बनेगा मेडिकल कॉलेज

डिप्टी सीएम ने कहा कि हथुआ में तीन सौ करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। मेडिकल कालेज बनाने को लेकर एक महीने पहले कैबिनेट से पास हो गया है, जो निविदा की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का बहुत जल्द ही शिलान्यास होगा। शिलान्यास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी आएंगे। हथुआ में मेडिकल कॉलेज बनने से विकास का गंगा बहेगी। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद लोगों को इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना नही पड़ेगा।

सभा के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने लालू, तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। वहीं, सभा को अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रेयाजुल हक राजू, विधायक प्रेमशंकर यादव और राजेश कुशवाहा ने भी संबोधित किया। मौके पर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी स्वर्ण प्रभात, डीडीसी अभिषेक रंजन, सदर एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार हथुआ, एसडीओ राकेश कुमार, सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार, हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार, बीडीओ अजय प्रकाश राय, सीओ रजत कुमार वर्णवाल और थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार सहित जिले के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *