Bihar: दरभंगा पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट कर गांजा तस्कर को छुड़ाया, घटनास्थल से तीन लोग गिरफ्तार

[ad_1]

Bihar Local people beat up Darbhanga police and freed the ganja smuggler three people arrested from the spot

दरभंगा पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट कर गांजा तस्कर को छुड़ाया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव स्थित बम्बइया चौक पर  गांजा तस्कर को पुलिस की गिरफ्त से स्थानीय लोगों ने छुड़ाकर भगा दिया। साथ ही लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल एक स्थानीय जनप्रतिनिधि, भगाए गए गांजा तस्कर सहित कई और लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बंबईया चौक पर गुरुवार की रात छापेमारी करने गई पुलिस के साथ कुछ लोगों ने मारपीट भी की है। वहीं, पुलिस की गाड़ी से गिरफ्तार गांजा तस्कर को जबरन भगा दिया। पुलिस के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल भी काटा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची, तब जाकर विरोध कर वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाया था। इस बीच आसपास के लोग पहुंचकर गांजा तस्कर की गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। जबरन पुलिस की गाड़ी से आरोपित को उतार कर भगा दिया। पुलिस ने विरोध किया तो पुलिस के साथ मारपीट भी की गई है। उन्होंने बताया कि इसमें डरहार पंचायत के जनप्रतिधि के पुत्र और भतीजा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, उस आरोपी जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। गांजा तस्कर की खोज भी तेज कर दी गई है। 

गांव वालों का कहना है कि एक दुकान से पुलिस ने गांजा बरामद किया था। गांजा मिलने पर पुलिस ने दुकानदार के साथ मारपीट कर रही थी। आस-पास के लोगों ने इसका वीडियो बनाया, तो यह देखकर पुलिस वाले भड़क गए और वीडियो को डिलीट करने का दबाब बनाने लगे। इसी मामले को लेकर बात बिगड़ गई। जिससे पुलिस के साथ घटना हो गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *