Bihar: दारोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप, नेपाल की महिला बोली- इस केस को मैनेज करने के लिए रुपये मांग रही थी आईओ

[ad_1]

Bihar News: Female inspector accused of demanding bribe in Purnia; Nepali woman made serious allegations

बिहार पुलिस।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


पूर्णिया में एक बार फिर खाकी वर्दी पर रिश्वत मांगने और लापरवाही करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि केस की आईओ (महिला दारोगा) ने जांच के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांग कर रही थी। इतना ही नहीं पीड़िता ने इसके सबूत भी पेश किए। अब यह सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला तूल पकड़ा तो पूर्णिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा फौरन महिला दारोगा को निलंबित कर दिया। साथी ही उन्होंने सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार को जांच के आदेश दिया है।  

दूसरे के बैंक खाते में पैसा मंगवाने का आरोप लगाया

मामला पूर्णिया के सदर थाना का है। यहां तैनात महिला एसआई अन्नू कुमारी पर थाने में केस दर्ज करानेवाली एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि एसआई द्वारा किसी दूसरे के बैंक खाते में पैसा मंगवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह नेपाल की रहनेवाली है और एक साल पहले पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी रामबाग के रहनेवाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारारिक संबंध बनाया, जब महिला द्वारा शादी का दबाब दिया जाता था तो युवक द्वारा टाल मटोल कर दिया जाता था।

महिला ने सदर थाना में युवक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया

पीड़िता ने बताया कि युवक ने कुछ दिन पहले ही किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब इस बात का पता नेपाल में रहने वाली महिला को पता चला तब महिला ने सदर थाना में युवक के खिलाफ शारीरिक शोषण का केस दर्ज करा दिया। उसी केस में सदर थाना में तैनात महिला एसआई अन्नू कुमारी को आईओ बनाया गया।

पीड़ित महिला ने एसआई को रिश्वत देने सबूत भी दिया है

आईओ अन्नू कुमारी द्वारा 164 के बयान और मेडिकल कराने के नाम पर लगातार उससे पैसे की डिमांड किये जाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने साक्ष्य के तौर पर वाइस कॉल, वाट्सअप चेटिंग और फोन पे का स्क्रीनशॉट दिया। साथ ही महिला ने एसआई को रिश्वत देने सबूत भी दिया है। महिला ने किसी मुरशिद के नाम के एकाउंट पर पैसा भेजने की बात बताई है। 

आरोपी दारोगा ने कहा- मुझ पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं 

आरोपी दारोगा अन्नू कुमारी ने कहा कि पीड़ित महिला में रामबाग में एक युवक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी। उसपर ही शांदी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मेडिकल रिर्पोट आदि जमा कर दिया है। उसके द्वारा लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। आरोप लगाने वाली महिला किसी मुर्शीद नाम के शख्स के अकाउंट पर पैसा भेजने की बात कह रही है। यह गलत है। आरोप लगाने वाली महिला खुद मुझसे पैसे मांग रही थी। मैंने मना किया तो वह रोने लगी। इसके बाद मैंने किसी तरह उसकी मदद की। अब वह खुद मुझपर ही ऐसा आरोप लगा रही है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *