[ad_1]

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बौद्ध धर्म के शीर्ष धर्मगुरु दलाई लामा अपने 35 दिनों के प्रवास कार्यक्रम पर शुक्रवार की सुबह गया पहुंचे। पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा वे गया एयरपोर्ट पहुंचे। गया एयरपोर्ट पर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम सहित प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने दलाई लामा का स्वागत किया। गया एयरपोर्ट से दलाई लामा को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से बोधगया ले जाया गया। जानकारी हो कि बोधगया स्थित तिब्बती बौद्ध मठ में उनके आवासन की व्यवस्था की गई है।
दलाई लामा के आगमन को लेकर बोधगया में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
बौद्धों के शीर्ष धर्म गुरु दलाई लामा के अवसान को लेकर बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा कई रूटों पर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। ताकि बोधगया में आयोजित दलाई लामा के कार्यक्रमों के दौरान आवागमन को सुगम रखा जा सके।
[ad_2]
Source link