Bihar : नहाने का वीडियो हासिल कर डेढ़ साल से करता रहा मनमानी; ब्लैकमेल कर दिल्ली ले गया, पुलिस कह रही प्रेम

[ad_1]

blackmailing with bathing video, girl charged multi city sexual exploitation but bihar police says love affair

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


समस्तीपुर में एक दरिंदे ने किशोरी का गंदा वीडियो बना लिया। इस वीडियो के जरिए उसने किशोरी को ब्लैकमेल किया। इसके बाद उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं युवक उसे दिल्ली ले गया। वहां मंदिर जाकर किशोरी से शादी की। इसके बाद उसे प्रताड़ित करने लगा तो वह दिल्ली से भाग कर समस्तीपुर पहुंची गई। युवक ने पहले फोन पर किशोरी को उसके पूरे परिवार सहित मारने की धमकी दी। डर के कारण किशोर वापस युवक के पास हाजीपुर गई। इसके बाद फिर युवक ने उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे फिर से दिल्ली ले जाने लगा। किशोर किसी तरह वहां से भाग निकली और विद्यापतिनगर पहुंचकर परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार वाले आए और किशोरी को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार रात उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी विद्यापतिनगर थाने को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तो आरोपी घर से फरार हो गया है। 

वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

किशोरी ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व वह गांव में ही राशन लाने के लिए जाती थी। इसी दौरान गांव के ही सूरज सिंह नामक युवक बातचीत करने लगा। उसने फोन नंबर भी प्राप्त कर लिया। इसी दौरान किसी तरह उसने किशोरी के बाथरूम में नहाने का वीडियो प्राप्त कर लिया। इसके बाद सूरज उसे ब्लैकमैल करने लगा। किशोरी ने आरोप लगाया कि वीडियो वायरल कर देने के नाम पर वह बगीचा में तो कभी सुनसान जगह पर बुलाने लगा। इस दौरान वह उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाने लगा। और हमेशा धमकी भी देता था कि किसी को बताने पर पूरे परिवार को खत्म करने और वीडियो वायरल कर देने की धमकी देने लगा। डर से वह करीब एक वर्ष पहले उसके साथ दिल्ली चली गई। दिल्ली में वह मंदिर में शादी किया तो लगा कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन वहां भी वह प्रताड़ित करने लगा। गलत काम करने के लिए दबाव देने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। वह किसी तरह दिल्ली से भाग कर समस्तीपुर पहुंची। इस दौरान सूरज भी दिल्ली से आ गया। कुछ दिनों तक चुप रहने के बाद फिर तंग करने लगा। किशोरी ने किसी तरह विद्यापतिनगर थाने को सूचना दी। इसके बाद डायल 112  की टीम आयी। युवक से पूछताछ की और फिर चली गई। 

पुलिस ने कहा- आवेदन नहीं मिला, मामला प्रेम प्रसंग का

किशोरी ने बताया कि 9 सितंबर को युवक उसे धमकी देकर बुलाया और उसे जबरन हाजीपुर ले आया। जहां एक कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसे गलत नियत से फिर से दिल्ली ले जाना चाह रहा था। हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने से पहले वह वहां से भाग गई। घर आकर सभी को जानकारी दी। जिसके बाद परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि लड़की के किसी भी प्रकार का आवेदन उन्हें नहीं मिला है। वह पूरे मामले की जांच कराएंगे। जांच उपरांत दोसी की गिरफ्तारी होगी। वैसे मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *