[ad_1]

हादसे के बाद की तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना निर्माणाधीन बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपसपुर गांव के पास हुआ। डिवाइडर का दीवार बाइक सवार के ऊपर गिर जाने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव निवासी रणविजय सिंह (45) के रूप में किया गया है।
दीवार बाइक सवार के ऊपर ही गिर गया
बताया जाता है कि बाइक सवार हरनौत की ओर से बिहार शरीफ की ओर जा रहा था, तभी रूपसपुर गांव के समीप हाइड्रा टेलर पर लोड दीवार को अनलोड कर फ्लाईओवर पर चढ़ा रहा था, तभी फीता टूट गया जिसके कारण दीवार बाइक सवार के ऊपर ही गिर गया। इसके कारण वह गंम्भीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए हरनौत रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद कर्मी मौके से भाग खड़ा हुए
वहीं इस घटना के बाद वहां मौजूद कर्मी मौके से भाग खड़ा हुए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों की चीत्कार घटनास्थल पर गूंजने लगी। हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि बाइक सवार की पहचान के उपरांत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामलें की छानबीन में जुट गई है।
[ad_2]
Source link