[ad_1]

सम्राट चौधरी (दाएं) के साथ प्रो. रणबीर नंदन (बाएं)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के बापू सभागार में भारतीय जनता पार्टी का मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सीएम नीतीश कुमार के करीबी और पूर्व जदयू एमएससी प्रो. रणबीर नंदन और जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सम्राट चोधरी ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने फिर से सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा।
फिर से लालू-नीतीश पर सम्राट ने बोला तीखा हमला
सम्राट चौधरी ने महागठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जितनी गाली देनी है, देते रहें। सम्राट चौधरी न झुकने वाला है और न ही टूटने वाला है। मैं जानता हूं नीतीश कुमार से बड़ा राजनीतिक डरपोक कोई नहीं हो सकता है। मैं लालू प्रसाद को भी पहचान रहा हूं। एकदम स्पष्ट रहिए कि बिहार में किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की सरकार नहीं बनेगी। नीतीश कुमार को लालू प्रसाद जी ने लाठी से पिटवाने का काम किया था। अब यह दोनों बैठकर सत्ता चला रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे पिताजी तीन तीन युद्ध देश के लिए लड़ कर आए थे। मैं चोर का बेटा नहीं हूं। जो चोर के बेटा हैं वह जानें।
नीतीश बोले- सम्राट को मंत्री-विधायक हमने बनाया
सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि सम्राट चौधरी के बाप को सबसे ज्यादा इज्जत हमने दिया। सम्राट की उम्र कम थी फिर भी उसको हमने विधायक और मंत्री बना दिए। लालू यादव ने भी उसे (सम्राट चौधरी) मंत्री बनाया। वह रोज पार्टी बदलता है। उसके बात का कोई मतलब है। अब वह अंड बंड प्रचार करता है। उन लोगों के चाहने से कुछ थोड़ी हो जाएगा। मीडिया से अपील करते हुए सीएम ने कहा कि उन लोग की चर्चा आपलोग मत कीजिये। भाजपा के ऊपर हम कुछ बोलना नहीं चाहते और आजकल भाजपा की ही बातें हर जगह आती है इसीलिए हम उस पर ध्यान नहीं देते।
[ad_2]
Source link