Bihar : नॉर्थ ईस्ट नमूना था, राजधानी-शताब्दी और वंदे भारत भी नहीं बचेगी…रेल को डाक से चिट्ठी भेज धमकी, सनसनी

[ad_1]

North East train accident caused by ignoring us, now threat regarding Rajdhani, Vande Bharat Express in bihar

जांच करती डॉग स्कॉइड पुलिस
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बिहार के बक्सर में पिछले महीने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन भीषण हादसे का शिकार हुई थी। अब उस हादसे को साजिश बताते हुए रेलवे को धमकी मिली है कि पहले लेटर भेजा था, जिसकी अनदेखी का नमूना नॉर्थ ईस्ट के रूप में देखा। अब राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी नहीं बचेगी, अगर डेढ़ करोड़ रुपये नहीं दिए। रेलवे को यह धमकी डाक विभाग के जरिए चिट्ठी से मिली है। पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल स्थित रेल थाना में इस बाबत केस दर्ज करते हुए तकनीकी और वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बिहार में अमित शाह,राजनीति गरम

परसों चिट्ठी, कल केस, आज जारी की सूचना

पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन के प्रबंधक की ओर से तीन नवंबर को रेल पुलिस को आवेदन दिया गया कि उन्हें साधारण डाक के जरिए धमकी भरी एक चिट्ठी मिली है। यह चिट्ठी कब मिली, किसने रिसीव की और किसने पहुंचाई- इस बारे में पुलिस कुछ नहीं बता रही है। बताया गया है कि इस चिट्ठी में लिखा था- “डेढ़ करोड़ दो, वरना राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नहीं बचेगी।” पुलिस की विज्ञप्ति में इस पंक्ति की भाषा वास्तविक पत्र की अशुद्ध हिंदी के साथ है, जिसे यहां शुद्ध कर दिया गया है। 03 नवंबर को प्राप्त आवेदन के आधार पर शनिवार 04 नवंबर को रेल थाना पटना जंक्शन (राजेंद्रनगर) ने कांड संख्या 1005/23 दर्ज करते हुए जांच शुरू की। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में पत्र के आने की पूरी प्रक्रिया देखी जा रही है। इस मामले में डाक विभाग के परिसरों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *