Bihar : पटना DM ने 3 साल से जमे पदाधिकारियों को किया इधर से उधर, 7 जुलाई से पहले ऐसा करने का दिया आदेश

[ad_1]

Bihar News: Patna DM transferred the employees, also transferred in these departments, Nitish Kumar

पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना के डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने जिले के विभिन्न शाखाओं, विभिन्न कोषागार, अनुमंडलों, प्रखंडों एवं अंचल कार्यालयों में तीन वर्ष या अधिक समय से कार्यरत कर्मियों का तबादला किया है। DM कार्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित स्थानान्तरण एवं पदस्थापन नीति तथा प्रक्रिया के तहत जिला-स्तरीय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में तबादला किया गया है। इममें अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबधंन)-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला स्थापना शाखा, अपर जिला दण्डाधिकारी (सामान्य) सहित सबंधित शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी और प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा, प्रभारी पदाधिकारी जिला स्थापना शाखा शामिल हैं।

एक राजस्व कर्मचारी का भी तबादला किया गया

पटना समाहरणालय स्थित विभिन्न शाखाओं, पटना जिला स्थित विभिन्न कोषागारों, अनुमण्डलों, प्रखंडों एवं अचंलों में तीन वर्ष या अधिक समय से कार्यरत 124 क्लर्क को स्थानान्तरित करते हुए नए कार्यालयों में प्रतिनियुक्त किया गया। डीएम ने कहा कि जिले में तीन वर्ष या अधिक समय से कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी का तबादला किया गया है। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि स्थानान्तरित कर्मियों को 7 जुलाई से पहले नवपदस्थापित कार्यालयों में योगदान हेतु विरमित करना सुनिश्चित करेगें।

प्रखंडों में नए BDO तैनात, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी ट्रांसफर-पोस्टिंग

बिहार सरकार द्वारा शुक्रवार को पंचायती राज विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और योजना एवं विकास विभाग में कई अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई। इनमें ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में 228 नए प्रखंड विकास पदाधिकारी यानी BDO की पोस्टिंग की गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में 149 पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। इनमें अंचल अधिकारी, प्रभारी अंचल, अधिकारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, चकबंदी पदाधिकारी, प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी सहित कानूनों के पद पर तैनात अधिकारी शामिल हैं। इन सभी का लेटर जारी कर दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *