[ad_1]

बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंची पीड़ित युवती
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय से एक पड़ोसी युवक द्वारा एक युवती को बुरी तरह से पीटे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवती का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम कैलासपुर की है। दरअसल, युवक ने गलत नीयत से एक युवती को अपने घर बुलाया था, लेकिन युवती ने जाने से इनकार कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी युवक ने युवती को अपने घर पर उस वक्त बुलाया था, जब उसके घर पर कोई नहीं था। युवक की गलत नीयत को भांप कर युवती ने उसके घर पर जाने से इनकार कर दिया। अकेले पाकर युवक ने युवती की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।
पीड़िता के मुताबिक, उसके पड़ोस में रहने वाले नीरज कुमार नामक एक युवक ने उसे अपने घर पर उस वक्त बुलाया जब उसके घर में कोई नहीं था। लेकिन युवती लड़के के घर नहीं गई, जिससे नीरज नाराज हो गया। जब वह उससे मिली तो नीरज ने उसे लकड़ी से उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने बताया कि युवक की क्या नीयत थी वह उसे नहीं पता। घटना के वक्त उसकी मां घर पर नहीं थी। सूचना के बाद मां घर पहुंची तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई।
वहीं, पीड़िता की मां ने बताया कि वह लोग कटिहार गए थे। लड़की घर पर अकेली थी। शायद गलत नीयत से उसके पड़ोसी युवक द्वारा उसके घर पर बुलाया गया। जिसका मेरी बेटी ने विरोध कर दिया। इस वजह से मेरी बेटी के साथ मारपीट की गई है, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई है। फिलहाल लड़की का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।
[ad_2]
Source link