Bihar: पहली से था अवैध संबंध का शक; दूसरी पत्नी से बात करते देखा तो पति ने युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला

[ad_1]

Husband killed young man from neighborhood with ax for having illegal relationship with his wife in Jamui

मौके से भाग रहे हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के जमुई में पत्नी से अवैध संबंध को लेकर पति द्वारा पड़ोस के एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि हत्या कर भाग रहे हत्यारे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के चरका पत्थर थाना क्षेत्र के तारबाग गांव का है। मृतक की पहचान चरका पत्थर थाना क्षेत्र के तारबाग गांव निवासी किशुन भुल्ला के बेटे बिन्नी भुल्ला के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति मंगरू भुल्ला ने दो शादी की थीं। पहली पत्नी से बिन्नी भुल्ला का अवैध संबंध होने की आशंका को लेकर अक्सर दोनों पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होता रहता था। हालांकि दूसरी पत्नी के साथ भी कई दिनों से बिन्नी भुल्ला को मिलते-जुलते और बात भी करते देखा जा रहा था। इस वजह से मंगरू को शक होने लगा कि उसकी दूसरी पत्नी से भी बिन्नी का अवैध संबंध है।

इन्हीं बातों को लेकर नाराज मंगरू ने शनिवार को मोहर्रम पर्व का फायदा उठाकर बिन्नी को अपने घर बुलाया। फिर उस पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। साथ ही सबूत मिटाने के ख्याल से शव को छिपाने का प्रयास करने लगा। तभी घर से कुछ दूर मोहर्रम का अखाड़ा देख रहे मंगरू भुल्ला के बच्चा मौके पर पहुंच गया और शव को देखकर चिल्लाने लगा। उसके बाद आसपास के लोग जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। हालांकि मंगरू मौका देख कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया।

इधर, घटनास्थल पर पहुंचे चरका पत्थर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। फिर पूरे मामले की जांच में जुट गई। पूछे जाने पर चरका पत्थर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पत्नी के साथ अवैध संबंध की आशंका में बिन्नी भुल्ला की हत्या की गई है। बरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *