Bihar : पिकअप ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, दो होमगार्ड जवान की मौत; 6 पुलिसकर्मी समेत दर्जन भर घायल

[ad_1]

Bihar: Pickup collided with police jeep, two home guard jawans died; A dozen injured including 6 policemen

हादसे के बाद जिप्सी की तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें 2 होमगार्ड जवानों की मौत हो गई। वहीं 6 पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल देवघर के अस्पताल में चल रहा है। घटना चकाई थाना इलाके के महेशा पत्थर मोड़ के पास की है। शुक्रवार मध्य रात्रि पुलिस की पेट्रोलिंग जीप में पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिसकर्मी जीप के नीचे दब गए। 

घटना के बाद चकाई-जमुई मेन पर आवागमन बाधित हो गई। सड़क पर राहगीर और स्थानीय लोगा पहुंचे। इसके बाद पुलिसकर्मी और पिकअप वैन पर सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। इसमें होमगार्ड के दो जवान की मौत हो गई। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *