Bihar: बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज-अस्पताल से बच्चा चोरी, मां की गुहार अस्पताल वालों के सामने बेकार

[ad_1]

Newborn baby stolen from Jawaharlal Nehru Medical College Hospital in Bhagalpur

बच्चा चोरी होने के बाद मायूस मां काजल और दादी मंजू देवी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर स्थित पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां भर्ती प्रसूता का नवजात बच्चा चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि नाथनगर करेला निवासी लखपति तांती की पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा होने के बाद जेएलएनएमसीएच के प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां बीती रात दस बजे उसने एक लड़के को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा की देखरेख काजल की सास कर रही थी। सुबह वह बाथरूम गई तो इसी बीच बच्चा चोरी हो गया। अचानक बच्चे को लापता हुआ देख परिजन परेशान हो गए। स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, काजल अपने बच्चे को वापस करने की गुहार लगा रही है।

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर

काजल की सास मंजू देवी ने बताया कि अस्पताल वालों से बोला, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। वार्ड में एक महिला थी जिस पर शंका जताई जा रही है। रात से वह महिला वहां बैठी थी, लेकिन सुबह से वह गायब है।

अब सवाल उठ रहे हैं कि इतने बड़े अस्पताल में जगह-जगह दर्जनों सुरक्षाकर्मी की तैनाती के बावजूद भी कैसे इस तरह की घटना हुई? इतने संगीन मामले में अस्पताल का रवैया क्यों सुस्त है? इन्हीं सवालों के जवाब जानने हम अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहां जानकारी मिली कि वे पटना में हैं। इससे साफ कहा जा सकता है कि इतना बड़ा अस्पताल भगवान भरोसे चल रहा है।

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर के प्रसूति वार्ड से नवजात बच्चा चोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बरारी थाना के एएसआई राजकुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक महिला कजली रंग की साड़ी पहने हुई है और लाल दुपट्टा ओढ़ी हुई है। वह एक नवजात बच्चे को लेकर जाते दिख रही है। हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस नवजात बच्चे को उसकी मां से मिला दिया जाए।

वहीं, मायागंज अस्पताल के अधीक्षक अभी भी पटना में हैं। तत्काल प्रभारी अधीक्षक डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि ऐसी घटना काफी हृदय विदारक है। एक मां से बच्चे का बिछड़ जाना कहीं से सही नहीं है। हम लोग पूरी तरह कोशिश कर रहे हैं और प्रशासन से भी अनुरोध कर रहे हैं कि मां से उनके बच्चे को जल्द से जल्द मिलाया जाए।

वहीं, काजल की सास मंजू देवी ने बताया कि हम लोगों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज दिखाया। उसमें एक औरत बच्चे को लेकर जा रही थी। वही औरत रात भर हम लोगों के बेड के पास बैठी हुई थी। जब बच्चा चोरी हुआ तब से वह औरत भी गायब है। सीसीटीवी फुटेज में वही औरत दिख रही है। वही हमारे नवजात शिशु को चोरी कर भाग गई है। मुझे मेरा बच्चा दिला दो।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *