Bihar: बिहार सरकार के इस अधिकारी और कर्मचारी पर घिनौना आरोप, युवती बोली- नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप

[ad_1]

Bihar: Case against CO and employee in Muzaffarpur, girl alleges - was doing dirty work on the pretext of job

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार


मुजफ्फरपुर में कांटी अंचल के अधिकारी (सीओ) पर गैंगरेप करने का आरोप लगा है। एक 22 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि जॉब का प्रलोभन देकर सीओ ने अपने आवास पर बुलाया था। जब वह ऑफिस गई तो सीओ ने यौन शोषण किया। तीन दिन बाद आवास पर बुलाया। वहां पर तीन लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं सीओ ने धमकी दी कि अगर इसकी जानकारी किसी को हुई तो वह कहीं नौकरी भी नहीं लगने देगा। इतना ही नहीं युवती का आरोप है कि नौकरी देने के नाम पर सीओ समेत तीन लोगों ने कई उसका यौन शोषण किया। 

कोर्ट ने थाने को दिया प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

नौकरी तो नहीं ही मिली। युवती न्याय की आश में दर-दर भटकती रही। लेकिन, कहीं न्याय नहीं मिला। इसके बाद युवती ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने युवती की वकालत की। इसके बाद कोर्ट ने कांटी थाना की पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। युवती का आरोप है कि आठ अगस्त सीओ ने अपने कार्यालय में यौन शोषण किया।  इसके बाद 11 अगस्त को सीओ समेत तीन लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। 

सीओ और कर्मचारी समेत तीन पर लगा यह आरोप

इधर, कोर्ट के आदेश पर कांटी थाने की पुलिस ने  सीओ राजशेखर, कर्मचारी मुमताज एवं जितेन्द्र कुमार के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में सीओ व कर्मचारियों पर लगे गैंगरेप व यौन शोषण के आरोप की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीओ समेत तीन लोगों पर लगे आरोप गंभीर हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। युवती का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और तीनों आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *