[ad_1]

जब्त ट्रक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेटे का हुआ था ऑपरेशन
घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एम्स के पास की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला निवासी नरेंद्र कुमार सिंह (55) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के बेटे का ऑपरेशन पटना एम्स में हुआ था। मंगलवार को उनका नाम कटना था। इसलिए नरेंद्र कुमार सिंह बाइक से अपने एक मित्र सुनील कुमार सिंह के साथ पटना एम्स जा रहे थे। लेकिन जैसे ही नरेंद्र कुमार सिंह बोचाचक के नजदीक पहुंचे विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल डाला। इस हादसे में शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ बाइक पर सवार सुनील कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आननफानन में सुनील सिंह को एम्स में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
बेगूसराय में थे पदस्थापित
परिजनों का कहना है कि नरेंद्र कुमार सिंह फिलहाल बेगूसराय के एक विद्यालय में कार्यरत थे। परिजनों ने यह भी बताया कि 2 जुलाई को पटना के पत्रकार नगर स्थित गांधीनगर में उन्होंने अपने नए मकान का गृह प्रवेश किया था। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षक के परिजनों में कोहराम मच गया।
ट्रक चालक फरार
घटना के संबंध में फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तबतक ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो चूका था। फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है। ट्रक मालिक कौन है और उसका चालक कौन था इसकी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल सुनील कुमार सिंह को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक नरेंद्र कुमार सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया गया है।
[ad_2]
Source link