Bihar : भाजपा नेता विश्वेश्वर ओझा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; दो आरोपी हत्या के दोषी, पांच ने दिया साथ

[ad_1]

Bihar News: BJP leader was shot in Bhojpur, court held two brothers guilty,bihar police,

बीच में मृतक भाजपा नेता और दोनों तरफ हत्याकांड के आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


भोजपुर सिविल कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश्वर ओझा हत्याकांड में आज अहम फैसला सुनाया है। एडीजे 8 नीरज किशोर की कोर्ट ने इस हत्याकांड में शामिल कुल 13 आरोपियों में से दो मुख्य अभियुक्त ब्रजेश मिश्रा और उनके भाई हरेश मिश्रा को विश्वेश्वर ओझा की हत्या करने में दोषी पायाइस कांड में शामिल अन्य पांच अभियुक्तों को भाजपा नेता की हत्या में साथ देने के मामले में कोर्ट ने दोषी करार किया है, जिनकी सजा के बिंदु पर कोर्ट अगली तारीख पर अपना फैसला सुनाएगी कोर्ट ने ओझा हत्याकांड के प्राथमिकी में दर्ज छह आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में इस केस से बरी कर दिया हैइधर बहुचर्चित हत्याकांड के इस फैसले में सुनवाई को लेकर कोर्ट परिसर में काफी भीड़भाड़ भी थी, जिसके मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था, ताकि फैसला आने के बाद किसी प्रकार का हंगामा न हो

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *