Bihar: भोजपुरी के अश्लील गानों पर डांस के साथ हर्ष फायरिंग, दो के खिलाफ मामला दर्ज

[ad_1]

bihar motihari joy firing on adult bhojpuri songs video viral social media

हर्ष फायरिंग करता आरोपी
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


शादी या अन्य समारोहों के दौरान हर्ष फायरिंग में हादसे की कई घटनाएं सामने आयी हैं। इसके बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस भी लगातार हर्ष फायरिंग करने वाले लोगो पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से आया है। जहा एक शादी समारोह में भोजपुरी के अश्लील गानों पर नर्तकी के साथ डांस पर हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

हर्ष फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे और पिकअप जब्त कर थाना लाया। वहीं बयानों और फुटेज के आधार पर हर्ष फायरिंग करने वाले दो लोगो की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। खबर के अनुसार, शनिवार की रात संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ऋषि कुल आश्रम संस्कृत विद्यालय के बगल में पूर्व प्रमुख भोला मियां के घर बारात आई थी। बारातियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा मंगाया गया था, सैकड़ों की संख्या में लोग भोजपुरी गानों पर डांस का आनंद ले रहे थे। जैसे रात ढली वैसे ही दो युवक मंच पर चढ़ कर अंधाधुन हवाई फायरिंग करने लगे।

हालांकि मंच पर मौजूद कुछ युवक ने फायरिंग से मना भी किया, लेकिन युवक फायरिंग करने से बाज नहीं आए। इस दौरान आर्केस्ट्रा देख रहे कुछ लोगो ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जैसे ही इसकी भनक संग्रामपुर थानाध्यक्ष को लगी वैसे ही उक्त स्थल पर छापेमारी कर वहा ऑर्केस्ट्रा देख रहे सभी को भगाया। साथ ही डीजे और पिकअप को जब्त कर लिया। फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के मजुराजा निवासी डब्ब्लू मिंया व चुन्नू मिंया के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं इस मामले में संग्रामपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया की फुटेज के आधार पर दो लोगो की पहचान हुई है। जिन पर प्राथमिकी दर्ज कर किया गया है, जल्द उन्हे गिरफ्तार किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *