[ad_1]

आग में जले हुए घर और मौके पर मौजूद ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के एक गांव में भीषण आग लगने की घटना में अपने ननिहाल आई एक दुधमुंही बच्ची की झुलसकर मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग लगने की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। कांटी के कोई भी पदाधिकारी के घटनास्थल पर नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कांटी के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शेरुकाही पंचायत के सोति भेड़ियाही गांव में अहले सुबह आग लग गई। इस घटना में दर्जनभर जलकर राख हो गए। वहीं, मृत बच्ची की पहचान सुपना सरैया निवासी अखिलेश मल्लिक की एक साल की बेटी नेहा कुमारी के रूप में हुई है।
[ad_2]
Source link