Bihar: यादव महासभा में पप्पू यादव के भाषण के दौरान लालू यादव के जयकारे लगे; माइक फेंक मंच से उतरे जाप सुप्रीमो

[ad_1]

Bihar: Lalu Yadav was cheered during Pappu Yadav's speech at Yadav Mahasabha in Madhepura; Jan Adhikar Party

मंच पर मौजूद जाप प्रमुख पप्पू यादव।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में सोमवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आए हुए अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद वक्ताओं का संबोधन हो रहा था। वहीं जब संबोधन की बारी पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी (जाप) के प्रमुख पप्पू यादव की बारी आई तो वह यादव समाज के उत्थान की बात कर रहे थे। इसी दौरान मंच के आगे एक युवक लालू यादव जिंदाबाद की नारे लगाने लगा। मंच पर मौजूद लोगों ने युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन वह राजद सुप्रीमो की जयकारे लगाने लगा।

पप्पू यादव के समर्थकों ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी

हालांकि, जाप प्रमुख पप्पू यादव ने पहले तो युवक को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन, जब वह शांत नहीं हुए तो वे माइक रखकर मंच से जाने लगे। मंच पर मौजूद लोगों ने पप्पू यादव को मनाने की कोशिश की, लेकिन माइक फेंककर मंच से नीचे उतर गए। इसके बाद थोड़ी देर के लिए मंच के समीप भगदड़ मच गई। आरोप है कि पप्पू यादव के समर्थकों ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में मौजूद लोगों ने उस को भीड़ से बचा कर मंच पर ले गए। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *