[ad_1]

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विपक्षी एकता की बैठक से पहले बिहार के डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस वाले देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं। जवाहरलाल नेहरू लाइब्रेरी का नाम बदल दिया गया। बड़ी साजिश रची जा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग पहले से ही बोल रहे हैं कि इन लोगों को काम से मतलब नहीं। आरएसएस का अपना एजेंडा है। उसको संविधान के जगह पर लागू करना चाहता।
ये लोग केवल राजा की तरह राज करना चाहते हैं
तेजस्वी यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि यह लोग देश को तोड़ना चाहते हैं। देश में अमन-चैन को छिनकर मतभेद पैदा करना चाहते हैं। एक-दूसरे के प्रति घृणा पैदा करना चाहते हैं। इस देश की खूबसूरती है डायवर्सिटी और इसको ही खत्म करना चाहते हैं। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग केवल राजा की तरह राज करना चाहते हैं।
आपने कई योजनाओं का नाम बदल दिया
नेहरू लाइब्रेरी का नाम बदलने पर तेजस्वी ने पूछा कि क्या मतलब है नाम बदलने से? क्या हो जाए ऐसा करने से। आपने कई योजनाओं का नाम बदल दिया और राज्यों पर इतना बोझ डाल दिया। आपने संस्थानों का भी नाम बदला दिया। ऐसा करने से क्या फायदा हुआ।
बिहार पुलिस एसोसिएशन का 40 वां महाधिवेशन पहुंचे थे तेजस्वी
दरअसल, बिहार पुलिस एसोसिएशन का 40 वां महाधिवेशन BMP 5 में मनाया गया। इसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, MLC सुनील सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने पहुंचे थे। तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह और निर्वाचित महामंत्री कल्पेश्वर पासवान समेत अन्य पदों पर निर्वाचित लोगों को सर्टिफिकेट देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
चुनाव में 4 अलग-अलग पदों के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में थे
बता दें कि शनिवार को बिहार पुलिस एसोसिएशन का चुनाव BMP 5 में कराया गया था। अध्यक्ष पद पद पर मृत्युंजय सिंह और महामंत्री पद पर कपिलेश्वर पासवान विजयी घोषित हुए थे। चुनाव में 4 अलग-अलग पदों के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में थे।
[ad_2]
Source link