Bihar: शादीशुदा युवक मंदिर में रचा रहा था दूसरा विवाह, पहली पत्नी मौके पर पहुंची, जानें क्या हुआ दूल्हे का हाल

[ad_1]

Bihar: Married youth was planning second marriage in the temple, first wife reached the spot

दूल्हा दूसरी शादी रचा रहा था, पुलिस ले आई थाने।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बिहार के दरभंगा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा युवक प्रसिद्ध मां श्यामा मंदिर में दूसरा विवाह करने जा रहा था। जानकारी लगते ही पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई और शादी रुकवा दी। फिर पति को हवालात पहुंचा दिया। पुलिस ने पहली पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैदराबाद निवासी बैजनाथ साह की पुत्री चंदा देवी की शादी लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भटियारीसराय मुहल्ला निवासी महावीर साह के पुत्र विक्रम साह के साथ 1997 में हिन्दू रीतिरिवाज के साथ हुई थी। शादी के वक्त लड़की पक्ष ने दहेज के रूप में पांच लाख रुपये का सामान, सोने एवं चांदी के जेवर, फर्नीचर, कपड़ा के साथ ही 2 लाख नगद रुपये देकर चन्दा को ससुराल के विदा किया था। शादी के कुछ दिनो बाद ही ससुराल पक्ष के लोग शादी में अच्छा दहेज़ न मिलने का ताना देने लगे और मायके वालो से पांच लाख रुपया मांगने का दबाब बनाने लगे। चन्दा ने जब इस बात की जानकारी अपने परिवार वालों की दी तो दोनों पक्षों ने वार्ता कर एक लाख रुपया देकर बात को खत्म कर दिया। लेकिन कुछ दिन बाद फिर से मारपीट एवं गली गलौज की जाती रही। चन्दा और विक्रम साह से दो बच्चे हुए। बेटा रूपेश कुमार और बेटी राजलक्ष्मी कुमारी। लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में किसी प्रकार का बदलाव नहीं आया। दहेज़ की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ना जारी रही। 

चन्दा के भाई अमर कुमार ने बताया कि मारपीट, दहेज एवं शादी की धमकी की बात को लेकर 2015 में एक पंचायत हुई। इसमें मेरे जीजा विक्रम साह और उनके पिता के द्वारा एक बांड भी बनाया गया था। जिसमे उन्होंने लिखित दिया था कि आइंदा वो लोग ऐसी हरकत नहीं करेंगे और न ही दूसरी शादी करेंगे। इसके कुछ दिनों फिर प्रताड़ना शुरू कर दी। जब मेरा छोटा भाई दीपक गुप्ता समझाने गया तो मेरे जीजा व उनके अन्य साथियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद ससुराल वाले ने मेरी बहन का सारा सामान छीन कर करीब 6 माह पहले घर से निकाल दिया। इसके बाद दूसरी शादी कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया।

इधर दूसरी दुल्हन के परिजन विनोद कुमार ने कहा कि विक्रम की शादी की जानकारी हम लोगों को नहीं थी। लड़का पक्ष ने पहली शादी के बारे में हम लोगों को नहीं बताया था। यही कारण था कि हम लोग आज अपनी बहन का शादी श्यामा माई मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से करवा रहे थे। वहीं शिकायत के बाद मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना की पुलिस शादी को रुकवाते हुए, दूल्हा-दुल्हन और उसके परिजन को हिरासत में लेकर थाना आ गई। जहां गिरफ्तार दोनों पक्षो से पूछताछ चल रही है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *