Bihar: शादी के लिए टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद में जमकर चलीं लाठियां, आधा दर्जन लोग जख्मी; दूल्हा गंभीर घायल

[ad_1]

Fierce fighting with sticks for setting up a wedding tent in Darbhanga, six injured; groom seriously injured

लाठीबाजी में घायल हुए लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद मुहल्ले में मात्र तीन धुर जमीन के विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के करीब आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। मारपीट की घटना में घायल हुए मासूम अहमद के बेटे की शादी तीन दिन बाद होनी है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसको शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

घायल मासूम अहमद ने बताया कि उनके बेटे की शादी तीन दिन बाद होनी है, जिसकी तैयारी चल रही थी। इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से पंडाल लगाने के लिए सामने की जमीन खाली करने को कहा। इस बात को लेकर बहस होने लगी और देखते हो देखते लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हम लोगों पर हमला कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों में मात्र तीन धुर जमीन के लिए लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में छह से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज DMCH में किया जा रहा है। वहीं, मारपीट का कारण शादी को लेकर खाली पड़ी जमीन पर टेंट लगाने को लेकर विवाद होना है। वहीं, जिस दूल्हे मो. शाकिर की शादी होना थी, वह सबसे ज्यादा गंभीर रूप से घायल है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि मोहम्मद मासूम अहमद के बेटे की शादी 23 जुलाई को होने वाली होने वाली है। इसकी तैयारी के लिए उन्होंने अपने भतीजे को घर के सामने की जगह खाली करने को कहा। इस पर बहस होने लगी और चाचा-भतीजे का परिवार आपस में भिड़ गया। परिवार में शादी की तैयारी के बीच ये हंगामा हो गया।

वहीं, विश्वविद्यालय थाना की पुलिस आवेदन के इंतजार में है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *