Bihar: सड़क हादसे में घायल वार्ड सदस्य पति की इलाज के दौरान मौत; स्कूटी-मैजिक की भीषण टक्कर में हुआ था जख्मी

[ad_1]

Ward member husband injured in road accident died during treatment in Darbhanga

मृतक मो. गुलाब अंसारी, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाने के वृंदावन गाछी के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में घायल वार्ड सदस्य पति की मौत सोमवार सुबह दरभंगा के डीएमसीएच में हो गई। मृतक की पहचान वारिसनगर थाने के धनहर मिल्की वार्ड दो निवासी मो. अहमद अंसारी के बेटे मो. गुलाब अंसारी (31) के रूप में की गई है। उनकी पत्नी गुलशन परवीर पंचायत के वार्ड दो से वार्ड सदस्य हैं। अहमद की मौत होने पर परिवार के लोग शव लेकर वापस समस्तीपुर आ गए। वारिसनगर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

जानकारी के मुताबिक, मो. गुलाब अंसारी रविवार देर शाम स्कूटी से घरेलू सामान लेकर समस्तीपुर से वापस वारिसनगर के धनहर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान वृदांवन गाछी के पास वारिसनगर की ओर से आ रही एक मैजिक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने डीएमसीएच ले जाने की सलाह दी। रात में ही परिजन गुलाब को डीएमसीएच दरभंगा ले गए।

डीएमसीएच में उपचार के दौरान हुई मौत

बताया गया है कि डीएमसीएच में तड़के उपचार के दौरान गुलाब की मौत हो गई। उसके बाद परिवार के लोग शव को दरभंगा से लेकर समस्तीपुर लौट आए। उधर, इस मामले में सूचना के बाद वारिसनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। उधर, इस घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

वारिसनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने स्कूटी और मैजिक जब्त कर ली हैं। हालांकि मैजिक का चालक फरार हो गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *