Bihar: सरकारी बीमा कंपनी के विकास अधिकारी ने दलित युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर आठ साल तक करता रहा शोषण

[ad_1]

Development officer of government insurance company raped Dalit girl in Aurangabad, exploited for eight years

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


Bihar News: टारगेट एचीविंग के मामले में ऑल इंडिया में लगातार टॉप रहने वाली सरकारी बीमा कंपनी के बहुचर्चित और सम्मानित विकास अधिकारी (डीओ) संजय कुमार सिंह का घिनौना चेहरा उजागर हुआ है। सिंह इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन भी रहे हैं। बीमा कंपनी के औरंगाबाद स्थित डीओ संजय सिंह पर एक दलित युवती ने दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने और आठ साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आजिज होकर मामले को लेकर औरंगाबाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मदद के नाम पर डीओ ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा है कि आठ साल पहले वह अपने भाई के केस के सिलसिले में औरंगाबाद कचहरी में आती जाती रहती थी। इसी बीच संजय सिंह जो एलआईसी के डीओ हैं, उनसे औरंगाबाद कचहरी में ही मुलाकात हुई। उन्होंने हमसे परिचय पूछा और काम पूछकर अपना मोबाइल नंबर दिया। उन्होंने कहा कि हम तुम्हारी मदद करेंगे। मैं गरीब लोगों की मदद करता हूं।

युवती के अनुसार, इसके बाद जब दूसरी बार मुलाकात हुई तो डीओ उसे शहर के रमेश चौक के पास स्थित डेरे पर ले गए। वहां उनके साथ एक और व्यक्ति मौजूद था। वहां संजय सिंह ने उसके साथ गलत करना शुरू लिया। विरोध करने पर जान मारने की धमकी दी। इसके बाद मेरे साथ जोर जबरदस्ती की। इस दौरान डीओ के साथ रहा एक व्यक्ति मोबाइल से वीडियो बना रहा था। मैं बहुत रोने लगी।

पीड़िता ने कहा कि उस वक्त जान से मारने और वीडियो वायरल करने की मिली धमकी के डर से वह चुप रह गई और कुछ नहीं बोली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डीओ लगातार मेरे साथ संबंध बनाते रहे और दूसरे लोगों के साथ भी संबंध बनाने पर मजबूर करते रहे। इसका जब भी वह विरोध करती थी तो वीडियो दिखाकर वायरल करने और जान से मारकर फेंक देने की धमकी देते रहे। डीओ कहते थे कि हमको कुछ नहीं होगा। पैसा पर एसपी तक को खरीद लूंगा।

पीड़िता ने कहा है कि डीओ द्वारा उसके साथ बनाए गए शारीरिक संबंध का वीडियो भी उसके पास मौजूद है। पुलिस को दिए आवेदन में खुद की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पीड़िता ने कहा है कि मुझे कभी भी जान से मार दिया जा सकता है।

प्राथमिकी दर्ज, मामले की जांच जारी

पीड़िता के शिकायत आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। औरंगाबाद महिला थाना की थानाध्यक्ष कुमकुम कुमारी ने बताया कि पीड़िता के शिकायत आवेदन के तहत में भादंवि की धारा 376, 506, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत महिला थाना कांड संख्या 25/23 दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं, मामले में आरोपी डीओ संजय सिंह फरार है। संपर्क करने के प्रयास के बावजूद उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *