Bihar : सालभर जेल काटकर लौटा तो पता चला भाभी ने गलत फंसाया था, दिल्ली से लौटा ‘अपहृत’ बच्चा तो मिली राहत

[ad_1]

Sister in law registered fake case in bihar police on uncle for kidnapping of nephew, child worker returned

साहिल राजा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



सीवान में एक शख्स एक साल तक जेल में बंद रहा। एक साल बीत जाने के बाद अब वह जेल से निकला तो पता चला कि उसे उसकी भाभी ने गलत ढंग से फंसाकर जेल भेज दिया था। मामला लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव की है। खवासपुर गांव निवासी असहाक मियां का पुत्र साहिल राजा (14) एक साल पहले अपने पिता के द्वारा की जाने वाली पिटाई से नाराज होकर घर से भाग गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। तब लापता लड़के की मां शबनम खातून ने अपने देवर कमरुल हक और अली मियां के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद  अभियुक्त कमरुल हक मियां को जेल भेज दिया। इस तरह कमरुल हक मियां एक वर्ष तक जेल में बंद रहा। अब लापता लड़का वापस अपने घर आ गया, जिसके बाद आसपास के गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *