Bihar: सासाराम में भीषण अगलगी में छह लोगों की मौत

[ad_1]

Bihar: सासाराम. रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम में एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से घर में मौजूद छह सदस्यों की झुलसकर मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना कच्छवां थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर की है. मृतकों में 30 वर्षीय पुष्पा देवी, उसकी तीन बेटियां, एक बेटा मोहा कुमार और 25 वर्षीय गर्भवती ननद माया देवी शामिल हैं. इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची हुई है.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार कछवा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में भीषण आगलगी की घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया है. जिसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भेजा गया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *