Bihar: सीतामढ़ी के निजी क्लीनिक में महिला की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने डॅाक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

[ad_1]

Bihar Uproar after death of woman in private clinic of Sitamarhi family members accused doctor of negligence

क्लीनिक में महिला के मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीतामढ़ी हॉस्पिटल रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक में हंगामा करने लगे। उनका कहना है की मृतक की मौत छह घंटा पहले हो जाने के बावजूद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। परिजनों ने बताया कि पैसे के लिए डॅाक्टर ने इतने समय तक वेंटिलेटर पर रखा हुआ है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के लापरवाही की वजह से महिला की मौत हुई है। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। 

गंभीर स्थिति के समय डॉक्टर सो रहा था

जानकारी के मुताबिक बुधवार को शहर से सटे रंजीतपुर वार्ड नंबर छह निवासी मंजू देवी (55) को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मृतक के पुत्र विशाल ने बताया की उसकी मां छत से गिर गईं थी। जिसके बाद शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित डॉ दीपक कुमार के क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसकी मां का कल रात में फीवर हो गया और प्लस रेट गिरने लगा। जिसके बाद परिजनों ने कंपाउंडर से बताया। तो उसने कहा की डॉक्टर साहब सोए हुए है। कहा गया डॅाक्टर को बुलाइए। कंपाउंडर ने कहा कि नॉर्मल बात है, ठीक हो जाएगी। उसे आईसीयू में ही रात भर रखा गया। 

छह घंटे तक मरने के बाद भी आईसीयू में रखा 

परिजनों का कहना है को पिछले छह घंटा पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। बावजूद डॉक्टर और अस्पताल के कर्मी उसे आईसीयू में ही रखे हुए थे। छह घंटे पहले तक उसे जिंदा ही बताया जा रहा था। जब सभी हंगामे करने लगे तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। मौत की सूचना पर परिजन अस्पताल में हंगामा कर रहे है। कर्मियों के सर्टिफिकेट की मांग कर रहे है। अस्पताल प्रबंधन और परिजनों में बहस चल रही है। इधर, सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और डॉक्टर से बातचीत कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *