[ad_1]

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार के आगमन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस बार भी घोषणा नहीं की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि आगामी 13 दिसंबर को सीएम नीतीश सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पहुंचेंगे। शहर में सीएम के संभावित आगमन को लेकर तेजी से तैयारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, एक तरफ पुनौरा धाम में साफ-सफाई से लेकर सभी उपयुक्त व्यवस्थाएं कर भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों पर निर्माण कार्य कर सौन्दर्य बढ़ाया जा रहा है। नगर निगम के द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाकर जगमग करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय परिसदन, डुमरा हवाई अड्डा मैदान और डुमरा रोड आदि जगहों पर साफ-सफाई के साथ सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय डुमरा से लेकर सीतामढ़ी शहर के बीच स्थानीय परिसदन के आसपास युद्ध स्तर पर पक्की सड़क और नाले का निर्माण किया जा रहा है। पुनौरा धाम में मंदिर के सामने के कुएं को टाइलें और मार्बल लगाकर आकर्षक बनाया गया है। साथ ही वेवर ब्लॉक से मंदिर परिसर तक एप्रोच पथ को भी सुंदर बनाया गया है। पुनौरा में सफाई से लेकर सभी उपयुक्त व्यवस्थाएं कर भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
सीएम का कार्यक्रम अगले सप्ताह में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नगर आयुक्त ने निगम कर्मियों को तय समय सीमा के अंदर कार्यों के निष्पादन के लिए सख्त निर्देश दिया है। सभी कार्य स्थल पर खुद नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडेय पहुंच कर कार्य की जानकारी ले रहे हैं। जिम्मेवारी सौंपे गए कर्मियों के साथ समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।
नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सभी कार्य का जायजा लिया गया। जहां प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने फिर सीएम के आगमन को लेकर आदेश निर्गत किया है। कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर जवाबदेही तय की गई है। सफाई से लेकर रंग-रोगन के कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया गया है। बड़ी संख्या में निगम के सफाईकर्मी और मजदूर पुनौरा धाम, परिसदन और सीएम के आगमन पथ की सफाई के साथ रंग-रोगन करने में जुटे हुए हैं। शहर स्थित स्थानीय परिसदन का कायाकल्प किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link