Bihar BJP Leader Death: ‘हमारे नेता का मर्डर हुआ है’, सीएम नीतीश कुमार पर हत्या का मामला दर्ज कराएगी भाजपा

[ad_1]

Bihar News: BJP will file a murder case against Nitish Kumar; Giving 10 lakhs to family of the late BJP leader

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विधानसभा मार्च के दौरान जान गंवाने वाले जहानाबाद के अपने नेता विजय सिंह को लेकर भारतीय जनता पार्टी का तीखा रुख सामने आ गया है। बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकार इस हत्या को जानबूझ कर स्वाभाविक मौत दिखाने की साजिश रच रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार के आदेश पर अंधाधुंध लाठियां चलाई गईं, जिसमें दर्जनों नेता-कार्यकर्ता चोटिल हुए। भगदड़ में भी दर्जनों घायल हुए। भाजपा नेता विजय सिंह की मौत स्वाभाविक नहीं, यह मर्डर है। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मर्डर का केस करने जा रहे हैं।

भरपाई असंभव, परिजनों की हर संभव मदद करेंगे

सम्राट चौधरी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि किसी की मौत की भरपाई संभव नहीं। दिवंगत विजय सिंह पटना में भाजपा के शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च में शामिल होने आए थे। हमारा दर्द उनका दर्द था, हमारी मांगे हर बिहारवासी की मांग है। वह जहानाबाद में भाजपा के मजबूत नेता था और अंतिम समय तक वह भाजपा के लिए लड़े। नीतीश सरकार ने साजिश के तहत शांतिपूर्ण मार्च पर आंसू गैस के गोले दोगे, पानी की बौछारें मारीं और जब इन सभी से संतोष नहीं हुआ तो अंधाधुंध लाठियां चलवा दीं। प्लास्टिक की लाठियों से अंदरूनी चोट नहीं लगती, लेकिन गलत जगह पर लगे तो जान भी जा सकती है। इस लाठीचार्ज के कारण भगदड़ में इतने लोग घायल हुए और विजय सिंह की जान चली गई। हम आज ही उनके परिजनों को 10 लाख रुपये से मदद करेंगे। पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

 

विनोद तावड़े ने कहा- गुंडाराज को आज बिहार की जनता भुगत रही है

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। हमलोग पार्टी ऑफिस में जाकर के बैठक करेंगे और पूरे परिवार की चिंता करेंगे। जिसने ऐसा काम किया है उसका पूरा इलाज करेंगे। वहीं बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि नीतीश सरकार ने पूर्वनियोजित तरीके से पानी, आंसू गैस और लाठी के द्वारा भाजपा मोर्चे में आई जनता को पीटना शुरू किया है। एक शांतिपूर्ण मोर्चे पर इस प्रकार लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है और नीतीश जी और तेजस्वी लालू यादव के इस गुंडाराज को आज बिहार की जनता भुगत रही है। और जब इसके विरोध में लोग सड़क पर उतरे तो, जयप्रकाश नारायण जी से लोकतंत्र की सीख लेने वाले नीतीश जी उसी लोकतंत्र के विरुद्ध काम कर रहे हैं। इस बात पर धिक्कार है!



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *