Bihar Board : शिक्षा विभाग ने बिहार बोर्ड का किया पुनर्गठन; अध्यक्ष से लेकर इन पदों पर तीन साल के लिए यह चेहरे

[ad_1]

Bihar News : Nitish Kumar bihar government education department reconstructed BSEB Patna Bihar Board news

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 शिक्षा विभाग ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अगले 3 वर्षों के लिए पुनर्गठन किया है।  आनंद किशोर को पुनर्गठित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इन्हें मिली है जिम्मेदारी 

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही और चाणक्या राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर फैजान मुस्तफा को समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा नियंत्रक, पटना विश्वविद्यालय और राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय छपरा के प्राचार्य को नामित किया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव इस पुनर्गठित समिति के पदेन सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *