[ad_1]

टॉपर आदर्श कुमार ।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार समस्तीपुर के लाल आदर्श कुमार राज्य के दूसरे टॉपर बने हैं। उनके घर में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। ‘अमर उजाला’ से बातचीत करते हुए आदर्श कुमार ने कहा कि बिहार का टॉपर बनकर काफी खुशी मिल रही है। मेरी सफलता में माता-पिता के साथ चाचा का योगदान रहा।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता हूं
आदर्श ने बताया कि पिताजी दिल्ली में मजदूरी करते थे। मां भी सिलाई-कढ़ाई करती है। आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई-लिखाई थोड़ी परेशान जरूर हुई। लेकिन, परिवार के साथ ने मनोबल टूटने नहीं दिया। मैंने हिम्मत नहीं हारी। मेरे चाचा ने मेरी काफी मदद की। मुझे मेरे चाचा ने ही अपनी कोचिंग में पढ़ाया। मेरी सफलता के पीछे मेरा आत्मबल, माता-पिता का सहयोग और चाचा का आशीर्वाद रहा। आदर्श ने कहा कि मैं आईआईटी जाकर वहां से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता हूं।
[ad_2]
Source link