[ad_1]

अंधाधुंध फायरिंग में चार को लगी गोलियां
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा जिले में बहेरी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक पर आपसी वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े चार लोगों को गोली मारी गई है, जिसमे तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान अनिल सिंह, मनीष सिंह और मुन्ना सिंह के रूप में हुई है।
वहीं, कुंदन सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी है, जिन्हें स्थानीय लोगों ने डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया है। मृतक अनिल सिंह के खिलाफ थाने में पहले से ही दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इस पर पहले भी कई बार हमला हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही बहेरी थाना सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है, निमैठी चौक पर पहले से ही अपराधी घात लगाए बैठे हुए थे। अनिल सिंह की सफारी गाड़ी जैसे ही निमैठी चौक पर पहुंची, अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे सफारी में बैठे लोगों की गाड़ी के अंदर ही गोली लगने से अनिल सिंह सहित तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
दरभंगा पुलिस ने निमैठी चौक की नाकेबंदी कर पुलिस छावनी में तब्दील कर दी है। मौके पर कई थानों की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। अनिल सिंह दरभंगा नगर निगम का कर्मी था, लेकिन अपराध की दुनिया मे भी उसका वर्चस्व था। अनिल सिंह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझोल का निवासी था। उसके खिलाफ दरभंगा के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं, कई मामलों में वह वांछित भी चल रहा है।
एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। घटना स्थल पर गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि अनिल सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है। गाड़ियों को देखकर लगता है कि गाड़ी के अंदर से भी फायरिंग हुई है। क्योंकि गाड़ी के अंदर भी खोखा बरामद हुआ है।
[ad_2]
Source link