[ad_1]

निजी अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल हुआ युवक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में अपराधियों की सूचना पर छापेमारी दौरान पुलिस के सामने अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से घायल हुए युवक का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारों के पास की है। घायल युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के निपानिया वार्ड नंबर 24 के रहने वाले सुरेश सिंह के बेटे भुल्लू सिंह के रूप में की गई है।
वहीं, घायल भुल्लू सिंह की बहन छोटी कुमारी ने बताया कि बीती रात फुलवरिया थाना पुलिस हम लोगों को घर से उठा कर बांध के पास ले गई थी। उसी दौरान पुलिस ने बांध पर एक अपराधी निलेश कुमार को पकड़ लिया। तभी निलेश कुमार ने गोली चला दी, जिससे गोली भुल्लू सिंह को लग गई। उन्होंने बताया कि पुलिस के सामने ही अपराधी निलेश सिंह ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि बीती रात फुलवरिया थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि बारों बांध के पास कुछ अपराधी इकट्ठे हुए हैं। इसी के आधार पर बारों बांध के पास पुलिस ने छापेमारी की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर ही गोली चला दी, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
[ad_2]
Source link