[ad_1]

अपहृत युवक संदीप खटीक, अपहरणकर्ता ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी धमकी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेतिया में एक युवक का अपहरण करने के बाद पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। साथ ही रकम न देने पर युवक को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला बगहा पुलिस जिले के धनहा थाना क्षेत्र के तमकुही गांव का है। अपहृत युवक की पहचान तमकुही गांव निवासी राजेश खटीक के बेटे संदीप खटीक (18) के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, संदीप खटीक दो अक्टूबर को एटीएम से पैसा निकालने के लिए अपने घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद भी युवक का कुछ अता-पता नहीं चला। जब संदीप खटीक के नंबर पर परिजन फोन किए तो दूसरे व्यक्ति फोन उठा लिया और कहा कि आपके बेटे का अपरहण हो गया है। आप लोग फिरौती के रूप में पांच लाख रुपये भेज दीजिए। अन्यथा आपके बेटे को जान से मार दिया जाएगा। साथ ही अपराधियों ने एक मैसेज भेजकर फिरौती न देने पर जान से मार देने या उसे पांच लाख रुपये में बेच देने कि बात कही है।
इसके बाद अपहृत युवक की मां इस्रावती देवी ने तीन अक्टूबर को धनहा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, एसपी किरण कुमार यादव ने बताया कि मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लगातार युवक की बरामदगी के लिए गहनता से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बहुत ही जल्द युवक को बरामद कर लिया जाएगा।
[ad_2]
Source link