[ad_1]

इसी बाइक शोरूम में हुई चोरी की वारदात
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुंगेर से बाइक शोरूम में साढ़े आठ लाख रुपये की चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी किए गए पैसे डीलर और बैंक को देने के लिए रखे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि बाइक शोरूम में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। यह मामला असरगंज बाजार स्थित टीवीएस के बाइक शोरूम का है।
जानकारी के मुताबिक, असरगंज बाजार स्थित टीवीएस शोरूम में बीती देर रात चोरों ने घुसकर साढ़े आठ लाख रुपये नकदी की चोरी कर ली। शोरूम मालिक ने सुबह जब अपने कर्मी के साथ शोरूम का शटर खोला तो देखा कि पैसे रखने वाले विभिन्न काउंटर टूटे हुए थे। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही असरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस तीन मजदूरों और एक राजमिस्त्री को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां पुलिस द्वारा चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
वहीं, टीवीएस शोरूम के मालिक ब्रजेश कुमार और सुमन कुमार ने बताया कि गुरुवार को वे शोरूम बंद कर अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में चले गए थे। शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे एक कर्मी के साथ शोरूम खोलने आए तो देखा कि शोरूम के अंदर रखे कैश काउंटर और अलमारी सहित अन्य काउंटरों के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि लगभग साढ़े आठ लाख नकद रुपये की चोरों ने चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि चोरों ने शोरूम के पीछे के रास्ते से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही असरगंज थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह शोरूम पहुंचे। जंहा उन्होंने शोरूम के मालिक से चोरी की घटना की जानकारी ली और शोरूम में कार्य कर रहे तीन मजदूरों और एक राजमिस्त्री को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि शोरूम के मालिक ने चोरी की घटना को लेकर आवेदन दिया है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि शोरूम में सीसीटीवी नहीं लगे होने के कारण चोरों का पता नहीं चल पा रहा है।
[ad_2]
Source link