[ad_1]

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शनिवार की सुबह बदमाशों ने सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक पर कई राउंड फायरिंग की है। घटना शहर के मगरदहीघाट गंडक नदी पुल पर सुबह के करीब 10:45 बजे हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही भाग खड़े हुए।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद राहगीरों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल घायल हालत में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान मथुरापुरघाट निवासी राधेश्याम मंडल के बेटे सोनू कुमार (25) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस छानबीन में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
[ad_2]
Source link