Bihar Crime: सीवान में 42 कठ्ठा जमीन विवाद को लेकर 50 राउंड फायरिंग; पूर्व सांसद के बेटे का नाम आया सामने

[ad_1]

50 rounds of firing over 42 katha land disputes in Siwan; Osama Shahab, son of former MP Shahabuddin, accused

घटनास्थल से खोखे और तोड़ी गईं पांच मोटरसाइलें मिलीं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के सीवान में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का नाम सामने आया है। यह पूरा मामला जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया फुलवारी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया फुलवारी गांव में पुराना किला बनिया टोली के निवासी जिम्मी नामक व्यक्ति की पूर्वजों के नाम से कई बीघा जमीन है। उसमें से वह 42 कट्ठा अर्जुन यादव के नाम पर एग्रीमेंट कर चुके हैं। एग्रीमेंट के अनुसार अर्जुन यादव गुरुवार से उस जमीन पर चारदीवारी का काम करा रहे थे। शुक्रवार को 20-25 लोग मोटरसाइकिल और कार से मौके पर पहुंचे और वहां ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 50 राउंड गोलियां चलाई गईं।

घटना की सूचना मिलने पर तीन से चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वहां से खोखे और तोड़ी गईं पांच मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर थाने चली गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

पूर्व सांसद पुत्र और सलमान नामक व्यक्ति पर धमकी देने का आरोप

जिले के छपिया फुलवारी गांव में 42 कट्ठा जमीन के लिए हुए गोलीबारी कांड को लेकर जमीन मालिक जिम्मी ने कहा कि ओसामा साहब और तेतरिया के सलमान नामक युवक लगातार उन्हें फोन पर धमकी दे रहे हैं कि उनको यह जमीन सस्ते में दे दो नहीं तो किसी को नहीं छोड़ेंगे। जिम्मी ने कहा कि उन्हीं के लोग अचानक आ गए और गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि इस मामले पर ओसामा साहब से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

‘घटना में किसी पक्ष का नाम सामने नहीं आया’

छपिया फुलवारी गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई गोलीबारी घटना की सूचना पर हुसैनगंज समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस पूरे मामले पर हुसैनगंज थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि जमीन का कोई मामला है। एक पक्ष कह रहा है कि हमको सस्ते में दे दो। दूसरा पक्ष एग्रीमेंट के अनुसार काम करा रहा है, जिसको लेकर गोलीबारी हुई है। दोनों पक्ष में किसी पक्ष का नाम अभी सामने नहीं आया है। आवेदन मिलने पर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आवेदन मिलने पर पता चल पाएगा कि कौन-कौन सा गुट शामिल है और कौन-कौन लोग इस घटना में शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *